8 महीने में ही उखड़ गई पुलिया
केसरपुरामें 3.5 लाख रु. की लागत से बनी पुलिया 8 महीने में ही उखड़ गई। पुलिया पर गड्ढे हो गए और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर ग्राम पंचायत दीवेल है। 2014 की शुरुआत में पंचायत ने खोखरा से सैलाना को जोड़ने वाले मार्ग पर केसरपुरा में पाइप पुलिया बनाई थी। 15 बाय 60 फीट की पाइप पुलिया बनने से ग्रामीणों को खुशी हुई लेकिन पहली बारिश ने उनकी खुशी पर पानी फेर दिया। पानी से पुलिया पर गड्ढे हो गए। दोनों साइड की मिट्टी दबने से गड्ढे हो गए। सीमेंट-कांक्रीट उखड़ गया। कम समय में पुलिया में गड्ढे होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। नंदू मईडा ने बताया 8 महीने पहले पंचायत ने पुलिया बनाई थी। इतने कम समय में इसकी हालत खराब हो गई। घटिया सामग्री का उपयोग किया। इसकी जांच कराई जाए।
पुलियाकी उपयोगिता क्यों-केसरपुरा पुलियाखोखरा, केसरपुरा, दीवेल सैलाना को जोड़ती है। हर दिन करीब एक हजार लोग गुजरते हैं।
लापरवाही
ग्रामीणों ने की थी देखरेख
^केसरपुरामार्ग पर पुलिया 2014 में बनी। जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत को एजेंसी बनाया। मानता हूं कि निर्माण में गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग नहीं हुआ। पुलिया पर अभी से गड्ढे होने लगे। गौतमडाबी, सरपंच ग्राम पंचायत दीवेल
जांच कराएंगे
^केसरपुरापुलिया की निर्माण सामग्री की जांच आरईएस से कराई जाएगी। नमूने फेल होने की दशा में निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत दीवेल क्षेत्र के इंजीनियर से वसूली की जाएगी। जिपं स्तर पर जांच होगी। हरजिंदरसिंह, सीईओ जिला पंचायत
पुलिया के सीमेंट-कांक्रीट उखड़ने की जानकारी देते ग्रामीण।