पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्ट्रीट लाइट बंद, नाराज युवक धरने पर बैठा

स्ट्रीट लाइट बंद, नाराज युवक धरने पर बैठा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम |क्षेत्र कीस्ट्रीट लाइट बंद होने से नाराज एक युवक मंगलवार को नगर निगम में धरने पर बैठ गया। बार-बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने से युवक नाराज था। मुखर्जी नगर निवासी राजवर्धन पिता हरीश सैनी मंगलवार को 11.30 बजे निगम पहुंचा और जनसुनवाई कक्ष में धरने पर बैठ गया। ओएस निर्मला मालवीय के समझाने पर भी वह नहीं उठा। 12.30 बजे निगमायुक्त सोमनाथ झारिया आए और दो दिन में समस्या निराकरण का आश्वासन देकर युवक का धरना समाप्त करवाया। हरीश ने बताया 20 से अधिक पोल पर स्ट्रीट लाइट बंद है। वे तीन बार जनसुनवाई में शिकायत कर चुके हैं।