पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रसूता को गले में दर्द उठा अस्पताल लाते वक्त मौत

प्रसूता को गले में दर्द उठा अस्पताल लाते वक्त मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंभीरबीमार प्रसूता की मंगलवार को अस्पताल लाते वक्त मौत हो गई। खाचरौद के सनासला गांव निवासी सुमित्राबाई पति शांतिलाल (30) को सोमवार को घर पर ही प्रसूति हुई थी। सुमित्रा के काका नरसिंह पिता भैरा जी ने बताया मंगलवार सुबह 11 बजे अचानक उसके गले में तेज दर्द शुरू हुआ। उस समय वे खेत पर थे। वे घर पहुंचे और सुमित्रा को जिला अस्पताल लाए। प्रसव बाद अचानक मौत होने से शव का पोस्टमार्टम किया गया है। सुमित्रा की एक बेटी रेखा (8) बेटा देवीलाल (5) है। खाचरौद पुलिस ने मर्ग कायम किया।