पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रिपल एसएम आईडी के लिए हंगामा

ट्रिपल एसएम आईडी के लिए हंगामा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रिपलएसएम आईडी नागिरकों के लिए परेशानी बन गई है। मंगलवार को निगम कार्यालय में 400 से अधिक लोग गड़बड़ियां सही करवाने पहुंचे। सुबह 8 बजे से कतार में भी लग गए पर जब घंटों बाद भी समाधान नहीं हुआ तो आक्रोशित हो गए। उन्होंने हंगामा मचा दिया।

ट्रिपल एसएम आईडी में सुधार के लिए निगम ने मंगलवार का दिन निर्धारित किया है। इसके चलते सुबह 8 बजे से ही कतार लग गई थी। कतार तोड़ने के चलते यहां कई बार विवाद हुआ। इसे लेकर नाराज लोगों ने आधे घंटे तक हंगामा किया। उनका आरोप था कर्मचारी परिचितों की आईडी साइड से ले रहे हैं। इसके चलते हमारा नंबर नहीं रहा।

मिलनेवालों की जल्दी बना रहे-कलाबाई (हाकिमवाड़ा)ने बताया वे 9 बजे से लाइन में लगी थीं। आईडी में बेटे जितेंद्र का नाम नहीं था। चार घंटे तक नंबर नहीं आया। कर्मचारियों के परिचित लाइन तोड़कर आईडी बनवा रहे थे। रमेश पाल (गांधी नगर) ने बताया निगम को कर्मचारी की ड्यूटी लगाना थी।

दोमाह से नहीं मिला राशन-काले खां(राजेंद्र नगर) ने बताया आईडी में गड़बड़ी के चलते दो माह से राशन नहीं मिला। तीन बार तो संशोधन करवा चुके हैं। हर बार कोई कोई गलती छूट जाती है। पहली बार सदस्य के नाम गलत थे। उसके बाद उम्र में गड़बड़ थी। अब मुखिया का नाम ही गलत कर दिया।

बड़ा भाई है 39 का और छोटे की उम्र दर्शा दी 75 साल

विनोबानगर निवासी प्रकाश पिता परशुराम (39) ने बताया उनके छोटे भाई की उम्र 75 वर्ष दर्शा दी है। तीन सदस्यों के नाम भी गलत हैं। इसे सही करवाने सुबह 8 बजे आए। बीच-बीच में लोगों के घुस जाने से 10.30 बजे उनका नंबर आया तो संबंधित कर्मचारी ने राशन कार्ड कार्यालय से समस्या समाधान होने की जानकारी दी। राशन कार्ड विभाग गया तो वहां से भी लौटा दिया गया। दोबारा लाइन में लगना पड़ा। 1 बजे फिर नंबर आया।

एककर्मचारी की ड्यूटी लगा देंगे

^ट्रिपल एसएम आईडी में संशोधन के लिए मंगलवार का दिन तय है। बहुत कम संशोधन बचे हैं। सर्वर की वजह से तय समय में आईडी नहीं मिल रही है। भीड़ और हंगामे की जानकारी नहीं है। ऐसा है तो अगली बार से एक कर्मचारी की ड्यूटी लगा देंगे। सोमनाथझारिया, निगमायुक्त

नगर निगम कार्यालय में कतार तोड़कर युवक के आगे आने पर आक्रोश जताते लोग।