बेल्ट से फंदा बनाकर लगाई फांसी
महावीरनगर में मंगलवार दोपहर एक युवक ने बेल्ट का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। फंदे से उतारकर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया।
एएसआई नागूलाल बसेर ने बताया सूरज पिता राजकुमार देवड़ा (18) ने फांसी लगाई। पीएम बाद शव परिजन को सौंप दिया। युवक ने छत के लोहे के एंगल से बेल्ट का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। वह कटारिया प्लास्टिक में काम करता था। उसका बड़ा भाई उमेश और पिता राजकुमार देवड़ा भी वहीं काम करते हैं। घटना के वक्त सूरज घर में अकेला था। दरवाजे की सांकल नहीं लगी थी। दोपहर करीब 3 बजे सूरज की मौसेरी बहन सलोनी स्कूल से लौटी तो उसने सूरज को फंदे पर लटका देखा। शोर मचाने पर पड़ोसी आए। बेल्ट काटकर सूरज को अस्पताल लाए जहां डॉ. मनीष गुप्ता ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्टेशन रोड पुलिस ने मर्ग कायम किया।