पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीचर को देखा तो छात्रा को छोड़ भाग गया युवक

टीचर को देखा तो छात्रा को छोड़ भाग गया युवक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकस्कूली छात्रा को नामली का युवक धमकाकर रतलाम ले लाया। रतलाम में उसे टीचर ने देख लिया तो वह किशोरी को छोड़कर भाग निकला। किशोरी की रिपोर्ट पर नामली पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़, पास्को तथा एट्रोसिटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार सुबह 11.30 बजे की है। नामली सरकारी स्कूल में 11वीं में पढ़ने वाली गुणावद निवासी किशोरी को सैफ अली खान उर्फ सैफ ने धमकाया और बाइक से रतलाम ले आया। रतलाम में टीचर ने किशोरी को देख लिया तो वह किशोरी को छोड़कर भाग गया।