पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंच ने मांगा जाति का प्रमाण, नाराज महिला ने खुद को लगाई आग

पंच ने मांगा जाति का प्रमाण, नाराज महिला ने खुद को लगाई आग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचद्वारा जाति का प्रमाण मांगने पर एक महिला ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। 90 फीसदी जली महिला मौत से संघर्ष कर रही है। दूसरी ओर पंच आरोप को गलत बता रहा है।

घटना ईसरथुनी में मंगलवार दोपहर करीब 3.30 बजे की है। ईसरथुनी के राकेश धाकड़ (20) ने अकोला (महाराष्ट्र) निवासी शंकरलाल पाटिल की बेटी पूजा से 14 फरवरी 2013 को शादी की थी। पूजा पर दूसरी जाति की होने का आरोप लगाकर गांव के पंच उंकारलाल धाकड़ और उसके दो साथियों ने जाति प्रमाण-पत्र मांगा। राकेश ने बताया प्रमाण-पत्र नहीं देने पर जाति से बाहर निकालने की धमकी दी। मंगलवार दोपहर 3.30 बजे माता-पिता खेत पर थे। वह घर में सो रहा था। तभी पूजा ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। तहसीलदार डॉ. रश्मि श्रीवास्तव ने महिला का कथन दर्ज किया है। डॉ. योगेश नीखरा ने बताया 90 प्रतिशत झुलसने से महिला की हालत गंभीर है। उंकारलाल का कहना है राकेश और उसका परिवार दो साल से रतलाम में रह रहे हैं। उनसे जाति का प्रमाण मांगने की कभी बात ही नहीं हुई।