रतलाम| महाराष्ट्रसमाज समर्थ रामदास नवमी और श्री गजानन महाराज प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार से तीन दिनी उत्सव मनाएगा। सचिव भूषण बर्वे ने बताया बुधवार-गुरुवार को रात 8 बजे मंदार जोशी का कीर्तन होगा। शुक्रवार सुबह 7 बजे गजानन महाराज का पोथी परायण और शाम 6 बजे महाआरती होगी।