पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभिभाषक काम से रहे दूर

अभिभाषक काम से रहे दूर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | अभिभाषकमंगलवार को न्यायालयीन काम से दूर रहे। मुख्य न्यायाधिपति के स्थानांतरण को लेकर वे हड़ताल पर थे। अभिभाषक संघ अध्यक्ष संजय पंवार ने बताया मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ सदस्य पांच दिन से चीफ जस्टिस अजय मानक राव खानवलकर के स्थानांतरण को लेकर न्यायालयीन कार्य से दूर हैं। मंगलवार को पूरे प्रदेश में प्रतिवाद दिवस मनाया गया। दोपहर 12.30 बजे जिला न्यायाधीश ओमप्रकाश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। सचिव दीपक जोशी, पूर्व सचिव सुनील पारिख, सुभाष उपाध्याय आदि मौजूद थे।