- Hindi News
- बैंक ने दिए एजेंसी ने तो कहां से आए नकली नोट
बैंक ने दिए एजेंसी ने तो कहां से आए नकली नोट
एटीएमसे 500 रुपए के 20 नकली नोट निकलने के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी उलझी रही। बैंक का कहना है हम हर नोट शॉर्टिंग कर देते हैं। एजेंसी वालों का कहना है जो नोट बैंक देती है वे ही हम एटीएम में लोड करते हैं। एटीएम से शनिवार काे रुपए निकालने वाले दूसरे लोगों के पास भी नकली नोट नहीं पहुंचे। ऐसे में सवाल है एटीएम में नकली नोट आए कहां से?
शनिवार को कलेक्टोरेट एटीएम से लोकेंद्र पिता नाथूलाल पाटीदार अमलेटा ने रुपए निकाले थे। इन्होंने सोमवार को एसपी को शिकायत की कि एटीएम से 5-5 सौ के 20 नकली नोट निकले। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन और बैंक अधिकारी तुरंत हरकत में आए। एटीएम की जांच के बाद तय हुआ कि शनिवार को यहां से रुपए निकालने वाले अन्य ग्राहकों से भी पूछताछ की जाए ताकि ये पता चले कि अन्य ग्राहकों को भी एटीएम से नकली नोट तो नहीं मिले। एटीएम से रुपए निकालने वाले 70 लोगों की लिस्ट बैंक ने पुलिस को सौंपी। किसी ने भी नकली नोट की पुष्टि नहीं की। पुलिस ने एटीएम में नोट लोड करने वाली एजेंसी से भी पूछताछ की लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा। एएसपी प्रशांत चौबे ने बताया जांच चल रही है। इधर बैंक अधिकारियों ने भी कुछ कहने से इंकार किया।
भास्कर नॉलेज
नियम : नोट वापस होंगे, हर्जाना भी मिलेगा
लीडबैंक अधिकारी आरके पिप्पल ने बताया यह प्रूफ हो जाए कि नकली नोट एटीएम से निकला है तो ग्राहक को रुपए वापस मिलेंगे और मानसिक परेशानी का हर्जाना भी मिलता है।
20-20 लाख की तीन मशीन, फिर एटीएम में कैसे पहुंचे
मित्रनिवास रोड स्थित एसबीआई की स्कैब ब्रांच से एटीएम में लोड करने के लिए नोट जारी होते हैं। यहां पर नोटों की शॉर्टिंग के लिए 20-20 लाख रुपए की तीन मशीनें लगी हैं। कटे-फटे, चिपके या नकली नोट को शॉर्टिंग मशीन अलग कर देती है। शॉर्टिंग के बाद रुपए लोडर एजेंसी को दिए जाते हैं। लोडर एजेंसी के कर्मचारी अलग-अलग एटीएम में रुपए लोड करते हैं। एसबीआई की लोडर एजेंसी राइटर सैफ गार्ड के ऑपरेटर जितेंद्र पांचाल ने बताया बैंक द्वारा दिए गए नोट ही हम एटीएम में लोड करते हैं। नकली नोट कहां से आए हम नहीं जानते। एसबीआई के रीजनल मैनेजर संजय कुमार ने इस मुद्दे पर बात करने से इंकार कर दिया। स्थानीय अधिकारी बताते हैं शॉर्टिंग के बिना रुपए एटीएम में लोड करने के लिए दिए ही नहीं जाते। ऐसे में बैंक से नकली नोट निकल जाना संभव नहीं है।
एटीएम में नकली नोट मिलने के तीन कारण
{नकलीनोट बैंक से जारी हुए।
{ लोडर एजेंसी के कर्मचारियों ने बदल दिए।
{ फिर फरियादी गलत जानकारी दे रहा है।
ऐसे मामलों में क्या करें
नकलीया कटा-फटा नोट निकलने पर नोट के नंबर लिखकर गार्ड के दस्तखत लें। गार्ड के नहीं होने पर संबंधित एटीएम की नजदीकी ब्रांच में लिखित शिकायत करें।
भास्कर फॉलोअप