- Hindi News
- आज मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स का भूमि पूजन
आज मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स का भूमि पूजन
शहरमें जल्द ही रेलवे की जमीन पर मल्टी फंक्शनल जी प्लस थ्री कॉम्प्लेक्स बनेगा। इनमें रेस्टोरेंट और होटल के अलावा करीब 30 दुकानें होंगी। भूमि पूजन बुधवार सुबह 11 बजे होगा।
काम्प्लेक्स जीआरपी थाने के सामने खाली पड़ी रेलवे की जमीन पर बनेगा। मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स बनाने वाली रेलवे इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मार्केटिंग हेड डेनियल शिवलूम ने बताया रेलवे के अधिकारी और कंपनी के उच्च अधिकारी शामिल होंगे।
45साल के लिए लीज पर
जमीनरेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी दिल्ली ने नागपुर की कंपनी रतलाम रेलवे इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को 45 साल के लिए लीज पर दी है। इसमें रेलवे और कंपनी दोनों का शेयर रहेगा। कॉम्प्लेक्स बनने के बाद स्टेशन क्षेत्र का व्यावसायिक स्वरूप बदल जाएगा। 1350 वर्ग मीटर में बन रहे कॉम्प्लेक्स के निर्माण पर कितना खर्च होगा, इसका खुलासा फिलहाल कंपनी ने नहीं किया है। जी प्लस थ्री कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में पार्किंग, ग्राउंड फ्लोर पर 30 दुकानें रेस्टोरेंट रहेगा। फ़र्स्ट, सेकंड थर्ड फ्लोर पर होटल रहेगी।