- Hindi News
- प्रशासन ने अनुमति दी या नहीं फेसबुक से जानेंगे
प्रशासन ने अनुमति दी या नहीं फेसबुक से जानेंगे
शहरमें जिला प्रशासन से मिलने वाली किसी भी अनुमति के लिए अब कलेक्टर या एसडीएम कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। अनुमति के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट से पता चल जाएगा अनुमति मिली या नहीं। अनुमति का आदेश डाउनलोड भी किया जा सकेगा। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल के निर्देश पर मंगलवार से एसडीएम सुनील कुमार झा ने यह व्यवस्था शुरू की। प्रदेश में रतलाम ऐसा पहला शहर है जहां एसडीएम कार्यालय की अनुमतियां सोशल साइट पर अपलोड की जाएंगी। एसडीएम कार्यालय से अनुमति पत्र जारी होते ही उसे www.fecebook/ratlamcity पेज पर अपलोड कर दिया जाएगा। आवेदक इसी साइट से अनुमति पत्र डाउन लोड कर सकेगा।