पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लॉक हो सकता है कनेक्शन

ब्लॉक हो सकता है कनेक्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{डीबीटीएल से जुड़ने के लिए पांच दिन ही बचे

सिटीरिपोर्टर| रतलाम

डीबीटीएलसे जुड़ने के लिए पांच दिन बचे हैं। जो ग्राहक योजना से नहीं जुड़ पाएंगे उनका गैस कनेक्शन ब्लॉक हो जाएगा। कंपनियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

जिले में डीबीटीएल योजना 1 जनवरी से शुरू हुई थी। एक महीना पूरा होने के बाद अब ग्रेस पीरियड है। कंपनियों ने इसकी डेडलाइन 15 फरवरी तय की है। इसके बाद कंपनियां रियायत नहीं देगी और कनेक्शन ब्लॉक कर देगी। जिले में 1,51,190 उपभोक्ता हैं। इसमें से 93,567 उपभोक्ता ही योजना से जुड़े हैं। जो 60 फीसदी ही है। 57,623 उपभोक्ता जुड़ना बाकी हैं।

ऐसेबचाएं कनेक्शन

{आधारकार्ड, बैंक अकाउंट और गैस कनेक्शन डायरी की फोटोकॉपी लेकर एजेंसी पहुंचे। यहां इन्हें जमा कराने पर कनेक्शन नहीं कटेगा। आधार कार्ड नहीं है तो बैंक अकाउंट भी चलेगा।

{कनेक्शनधारी की मृत्यु होने पर प|ी, पुत्र, पुत्री किसी के नाम भी करा सकते हैं।

{गिफ्ट या फिर दूसरे के नाम पर कनेक्शन होने पर शपथ पत्र के साथ डिफरेंस राशि जमा कर अपने नाम ट्रांसफर करा सकते हैं।

{डॉक्यूमेंट खो गए हैं तो शपथ पत्र देने पर नए कागज बन जाएंगे।

पांचदिन बाद ब्लॉक करना शुरू कर देंगे गैस कनेक्शन-कोऑर्डीनेटर अतुलमोटघरे ने बताया डीबीटीएल से कनेक्शन जुड़वाएं नहीं तो कनेक्शन ब्लॉक करना शुरू देंगे।