पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोलकाता की साड़ी और कश्मीरी शॉल भी है यहां

कोलकाता की साड़ी और कश्मीरी शॉल भी है यहां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कश्मीरीशॉल, कोलकाता की साड़ी, मेरठ का कुर्ता सहारनपुर की वुडन क्रॉफ्ट, फोल्डिंग टेबल...। यह सबकुछ है मेगा ट्रेड फेयर में। फेयर की विविधता शहरवासियों का ध्यान खींच रही है।

दैनिक भास्कर के सहयोग से नेहरू स्टेडियम के नजदीक अांबेडकर ग्राउंड में 7 फरवरी से शुरू हुए मेगा ट्रेड फेयर ने शहर में शॉपिंग के शौकीन लोगों का ट्रेंड बदल दिया है। पहले दिन से यहां भीड़ लगी हुई है। 17 फरवरी तक चलने वाले ट्रेड फेयर में वह सबकुछ है जिसे खरीदना हर मध्यमवर्गीय परिवार का सपना होता है।

यहां कार से लेकर कश्मीरी कला की झलक दिखलाते स्टोल, शॉल, मेरठ का खादी कुर्ता, बनारसी सिल्क, कोलकाता की कॉटन साड़ी, चापा की कोसा साड़ी, एक्वीरा का बिना पानी वाला कूलर, सहारनपुर के आकर्षक फर्नीचर, बच्चों के खिलौने और हेल्थ केयर के आइटम, फिटनेस साइकिल, बीसीएम मशीन, सैराजेम मसाजर, शेविंग किट आदि बहुत कुछ एक ही परिसर में मिल जाएगा।

ट्रेड फेयर में मंगलवार को उमड़ी महिलाओं भीड़।