पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाम होते ही सक्रिय हो जाते हैं असामाजिक तत्व

शाम होते ही सक्रिय हो जाते हैं असामाजिक तत्व

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम| माणकचौकटीआई दिनेश वर्मा ने सोमवार को क्षेत्रवासियों की बैठक ली और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। शीतला माता मंदिर परिसर में हुई बैठक में पार्षद नजमा बेलूत ने बताया भाटों का वास, कुम्हारों का वास, मराठों का वास, धोबियों का वास आदि क्षेत्रों मे गुंडागर्दी से लोग परेशान हैं। इन क्षेत्रों में शाम होते ही असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं और आए दिन मारपीट करते है। शराब पीकर देररात तक गाली-गलौज करते हैं। रहवासी डर के साए में जी रहे हैं। टीआई ने इसके समाधान के लिए नागरिकों को जागरूक होने का कहा। असामाजिक गतिविधि नजर आने पर पुलिस काे सूचना देने की भी सलाह दी।