- Hindi News
- आंगनवाड़ी पहुंच पंचनामा बनाया, सहायता राशि दी
आंगनवाड़ी पहुंच पंचनामा बनाया, सहायता राशि दी
जलौदमें आंगनवाड़ी का गेट गिरने से घायल हुई मध्याह्न भोजन बनाने वाली गुलाबबाई मईड़ा को आखिरकार सहायता राशि मिल गई। आरईएस के कर्मचारी विशाल उंडीवाल ने आंगनवाड़ी पहुंचकर पंचनामा बनाया और 5000 रुपए सहायता राशि दी। पति मुकेश मईड़ा के साथ प्रकाश मालवीय, मियाराम जाटव, शिवराम मकवाना, बगदी राम मईडा आदि ने ज्यादा राशि की मांग की। इस पर उन्हें इलाज के लिए मदद का आश्वासन दिया गया। उंडीवाल ने बताया पंचनामा बनाकर 5000 रु. सहायता राशि दी।
यहहै मामला
गेटगिरने से 23 जनवरी को गुलाबबाई घायल हो गई थी। भवन आरईएस ने बनाया था। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए सहायता राशि मांगी थी।
आंगनवाड़ी में ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा बनाते हुए।