पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनोलॉजिस्ट स्त्री रोग विशेषज्ञ को नोटिस जारी

सोनोलॉजिस्ट स्त्री रोग विशेषज्ञ को नोटिस जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्भस्थशिशु की मौत के मामले में सीएमएचओ ने सोनोलॉजिस्ट डॉ. डी.सी. बोरीवाल और जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजूसिंह को नोटिस जारी किए। इनसे क्रमश: सोनोग्राफी रिपोर्ट में अंतर और रिपोर्ट देखे बिना इलाज करने इंदौर भेजने पर स्पष्टीकरण मांगा है।

सीएमएचओ डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया 19 सितंबर को अनीता पति बलराम बैरागी की हाट रोड स्थित गौरव डायग्नोस्टिक सेंटर में सोनोग्राफी हुई। रिपोर्ट में डॉ. डी.सी. बोरीवाल ने दो स्थान पर आईयूएफडी (इंड्राइट यूटेराइन फीटल डेथ) लिखा। फीटल हार्ट बीट कार्डियक एक्टिविटी जीरो (गर्भ में शिशु मृत होना) दर्शाई। अंत में सिंगल अलाइव फिट्स (शिशु का जीवित होना) लिखा। इस विरोधाभासी रिपोर्ट के लिए डॉ. बोरीवाल को गुरुवार को शोकाज नोटिस जारी किया। इसी तरह डॉ. सिंह से सोनोग्राफी रिपोर्ट देखे बिना ही इलाज करने और इसके बाद महिला को इंदौर रैफर करने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। डॉक्टरों को 5 दिन के अंदर सीएमएचओ कार्यालय में स्पष्टीकरण देना है। डॉ. बोरीवाल रिपोर्ट में टाइपिंग मिस्टेक की बात कह चुके हैं जबकि डॉ. सिंह ने नियमानुसार स्पष्टीकरण देने की बात कही है।