- Hindi News
- आरटीई में प्रवेश के 607 स्कूलों के 1 करोड़ 68 लाख रुपए बकाया
आरटीई में प्रवेश के 607 स्कूलों के 1 करोड़ 68 लाख रुपए बकाया
आरटीईमें गरीब वंचित समूह के बच्चों को प्रवेश देने वाले निजी स्कूल संचालकों को पिछले सत्र की राशि नहीं मिली। सोमवार को संचालकों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया एवं डीपीसी कार्यालय में राशि की मांग की।
स्कूल संचालकों ने बताया 2013-14 में बच्चों को आरटीई के तहत नि:शुल्क प्रवेश दिया था। प्रतिपूर्ति की राशि अब तक नहीं मिली। ग्रामीण अशासकीय शैक्षणिक संगठन अध्यक्ष दिनेश जैन ने बताया 607 स्कूलों को 1 करोड़ 68 लाख रुपए दिए जाना हैं। जून में राशि गई लेकिन आज तक नहीं मिली।
तोबंद कर देंगे स्कूल - संगठनअध्यक्ष ने कहा 15 दिन में भुगतान नहीं होता है तो हम अनिश्चितकाल के लिए स्कूल बंद कर देंगे। इसकी जवाबदारी शिक्षा विभाग की होगी। हमें विद्यार्थियों को पढ़ाने में अतिरिक्त राशि खर्च करना पड़ रही है।
बैंकमें अटका है पैसा
डीपीसीजितेंद्र ठेकेदार ने बताया 18 नवंबर को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कलेक्टोरेट शाखा में 70 लाख रुपए जमा कराए थे। सर्वर में परेशानी आने से 15 लाख रुपए ही खाते में पहुंच सके। अब बैंक शाखा वाले खुद मुख्य शाखा में चेक जमा कराने गए हैं। जल्द ही शेष राशि खातों में डाल दी जाएगी।