पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परेशानियों से जूझ रहे कॉलोनीवासियों के लिए होगा कॉलोनी सेल का गठन

परेशानियों से जूझ रहे कॉलोनीवासियों के लिए होगा कॉलोनी सेल का गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विभिन्नपरेशानियों से जूझ रहे कॉलोनीवासियों के लिए अच्छी खबर है। शहर में कॉलोनी सेल फिर से बनने वाली है। सोमवार को कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने कॉलोनी सेल बनाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बताया एडीएम कैलाश वानखेड़े अन्य अधिकारियों के साथ सेल का गठन करेंगे। ये सेल लोगों की समस्याओं का निपटारा करने के साथ नई बन रही कॉलोनियों में सुविधाओं की मॉनीटरिंग करेगी। ताकि लोगों को अच्छा और सस्ता घर मिल सके।

कईमामले पेंडिंग-जिले मेंतीसरी बार कॉलोनी सेल बन रही है। सबसे पहले 2009 में तत्कालीन एडीएम पृथ्वीराज धुलधोए ने कलेक्टर राजेंद्र शर्मा के निर्देश पर बनाई थी। उस वक्त 150 से अधिक शिकायतें आई थीं। जिनका निराकरण आज तक नहीं हुआ। दूसरी सेल 2013 में तत्कालीन एडीएम निर्मल कुमार उपाध्याय ने कलेक्टर राजीव दुबे के निर्देश पर बनाई। इस सेल की टीम ने कई कॉलोनियों का दौरा किया और मूलभूत सुविधाओं की कमी का रिकॉर्ड तैयार किया। सेल को भी कई शिकायतें आई। निराकरण किसी का नहीं हुआ। सेल के पास पहले से 200 से अधिक शिकायतें हैं। कलेक्टर ने बताया हमारा उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधाएं और सस्ते मकान दिलाने का है। पिछली शिकायतें भी दिखवाएंगे।