- Hindi News
- कल तक करा सकेंगे परीक्षा फाॅर्म में सुधार
कल तक करा सकेंगे परीक्षा फाॅर्म में सुधार
2104-15की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जमा ऑनलाइन आवेदनों में त्रुटि सुधार के लिए सिर्फ दो दिन हंै। अंतिम तारीख 10 दिसंबर है। इसमेें छात्र, पिता माता के नाम की स्पेलिंग में सुधार हो सकेगा। जन्म तारीख फोटो में संशोधन हो सकेगा। नाम के प्रथम कैरेक्टर में संशोधन की अनुमति नहीं होगी। नौवीं के ए-13 सीरीज के नामांकन डाटा में सुधार एवं फोटो में संशोधन हो सकेगा। जिन छात्रों के नाम प्रवेश सूची में हैं लेकिन वे नियमित परीक्षा का आवेदन नहीं भर सके हैं। वे सुधार करा सकेंगे। 12वीं में फोटो एवं विषय संशोधन तो 10वीं में विषय संशोधन कर सकेंगे। डीईओ जे.के. शर्मा ने बताया सुधार के बाद प्राचार्य कियोस्क से सुधारे ऑनलाइन आवेदन 15 दिसंबर तक समन्वयक संस्था पर जमा करेंगे।