पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चे को दागने वाली दादी बीमार

बच्चे को दागने वाली दादी बीमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम। 6 साल के बालक सांवरिया को गर्म चम्मच से दागने वाली उसकी दादी मिश्रीबाई भी बीमार हो गई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस को दादी के स्वस्थ होने का इंतजार है। सांवरिया की हालत इंदौर में चिंताजनक बनी हुई है। एमवायएच अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
रानीसिंग निवासी सांवरिया पिता कालू को तेज बुखार होने पर उसकी दादी मिश्रीबाई ने गर्म चम्मच से 17 जगह दाग (जला) दिया था। इससे उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। शनिवार को उसे बाल चिकित्सालय से इंदौर के एमवायएच अस्पताल भेजा।
वहां सांवरिया आईसीयू में भर्ती है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बुखार का दिमाग पर असर होने से वह अब तक बेहोश है।

घटना के बाद अभियान : कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने बताया सोमवार को अंधविश्वास और रूढ़ियों के खिलाफ अभियान शुरू करने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग को दिए हैं। बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से अभियान चलाएगा। गांव में मंगल दिवस और सार्वजनिक कार्यक्रमों में लोगों को अंधविश्वास के खिलाफ जागृत किया जाएगा। बीमारियों में दागने या झाड़-फूंक करने से बचने की विशेष रूप से जानकारी दी जाएगी।

सदमे से दादी हुई बीमार : घटना के बाद रावटी पुलिस ने बच्चे को दागने वाली दादी मिश्री बाई पति संदू मुनिया (70) के खिलाफ धारा 308 में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से मिश्रीबाई की तबीयत खराब हो गई। वह सदमे से बीमार हो गई। रावटी टीआई फतेहसिंह चौहान ने बताया अधिक उम्र और बीमारी के कारण मिश्रीबाई को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया है। ठीक होते ही गिरफ्तारी की जाएगी।

(घायल बालक)