- Hindi News
- 20 दिन बाद भी पोस्ट ऑफिसों में नहीं मिल रहे हैं किसान विकास पत्र
20 दिन बाद भी पोस्ट ऑफिसों में नहीं मिल रहे हैं किसान विकास पत्र
किसानविकास पत्र को लांच हुए 20 दिन होने को हैं लेकिन शहर के डाकघरों में ये अब तक मिलना शुरू नहीं हुए हैं। इसके लिए लोगों को चक्कर लगाना पड़ रहे हैं।
वित्त मंत्रालय ने एक बार फिर से किसान विकास पत्र शुरू किए हैं। 100 माह में राशि डबल और टैक्स छूट होने से अधिकतर लोगों का रुझान इनकी खरीदी की तरफ है। 18 नवंबर से ये पोस्ट ऑफिसों में मिलना शुरू होने थे लेकिन ये अब तक नहीं पहुंचे हैं। शहर में एक मुख्य डाकघर 10 डाकघर हैं। मुख्य डाकघर में तो किसान विकास पत्र गए हैं लेकिन वहां से वितरित नहीं किए जा रहे हैं। मुख्य डाकघर अधीक्षक, एमआई हैदरी ने बताया एक-दो दिन में पोस्ट ऑफिसों को किसान विकास पत्र भेजना शुरू कर देंगे। साथ ही इनका वितरण भी शुरू कर दिया जाएगा। इनकेमिलेंगे-1000, 5000,10,000 और 50,000 रुपए।
खरीदीपर फायदा
{ 8साल 4 महीने में राशि दोगुना।
{जरूरत होने पर 90 फीसदी राशि लोन के रूप में वापस मिलेगी।
{दो साल छह महीने का लॉक इन पीरियड मिलेगा।
{खरीदी पर एफडी की तरह ज्यादा कागजी कार्रवाई नहीं।
{कोई भी व्यक्ति इन्हें खरीद सकता है।