पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडी में 2 और बाजार में 5 रुपए किलो टमाटर

मंडी में 2 और बाजार में 5 रुपए किलो टमाटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम। दो महीने पहले 80 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर अब मंडी में दो और बाजार में 5 रुपए किलो बिक रहा है। मंडी में आवक बढ़ने से ये स्थिति बन रही है। सोमवार को मंडी में टमाटर की कैरेट 70 से 200 रुपए के भाव बिकी। एक कैरेट में 20 से 25 किलो टमाटर होते हैं। थोड़ा कच्चा अच्छी क्वालिटी का टमाटर दूसरे शहरों में जा रहा है। किसानों का आरोप है व्यापारियों ने जानबूझकर भाव गिरा दिए।
टमाटर खरीदी में मनमानी-सब्जी मंडीमें टमाटर की खरीद व्यापारियों के मनमाने रेट से हो रही है। एक ही खेत के टमाटर रविवार को एक व्यापारी ने 147 रुपए कैरेट के भाव खरीदे तो दूसरे ने 125 के भाव से। किसानों का आरोप है कि व्यापारी अपनी सुविधा से भाव तय कर रहे हैं। टमाटर बेचना मजबूरी है। उसे वापस लेकर नहीं जा सकते।

''लाइसेंसधारी एजेंट बोली लगाते हैं तो कमीशन एजेंट व्यापारी खरीदी। सांठगांठ किसी की नहीं है। धोखा होता है तो किसान शिकायत करें।''- आरएन सिलावट, सचिव,कृषि उपज मंडी रतलाम
''कई किसान ऊपर अच्छा माल लाते हैं तो नीचे हलकी क्वालिटी। इसलिए भुगतान में कमी करते हैं। अच्छे माल का एक रुपया भी नहीं काटते।'' मोहनलाल मुरलीवाला, अध्यक्ष,सब्जी आड़तिया संघ रतलाम
''पिकअप ट्रॉली में एक ही खेत के टमाटर लाया था। ट्रॉली के टमाटर 161 रुपए पिकअप के 147 रुपए कैरेट बिके। तुलाई के वक्त व्यापारी ने 161 वाली कैरेट का 141 147 वाली कैरेट का 125 के मान से पेमेंट किया।'' मांगीलाल धाकड़, किसान,ईशरथुनी

'' सुबह की नीलामी में भाव पूरा देते हैं। शाम को आने वाली सब्जी टमाटर के भाव नीलामी से 10 से 20 रुपए कम कर देते हैं। टमाटर के रेट में बड़ा अंतर जाता है। टमाटर के भाव भी मनमाने लगाते हैं।'' मुकेश गवली, किसान,पलसोड़ी
किसानों का आरोप | नीलामी भाव से भी कम पेमेंट
व्यापारियों का तर्क | ऊपर अच्छा, नीचे खराब
किसानों का आरोप-मनमानी दरों पर कर रहे हैं खरीदी, मजबूरी का फायदा उठा रहे व्यापारी ।