पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर टेबल चैक करूंगा, फाइल पेंडिंग तो खैर नहीं

हर टेबल चैक करूंगा, फाइल पेंडिंग तो खैर नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुनावनिपट गए हैं। पेंडिंग काम निपटा लें। समय पर दफ्तर पहुंचें। जल्द ही दफ्तरों की हर टेबल चैक करूंगा। बिना कारण फाइल पेंडिंग मिली तो ठीक नहीं होगा। शुरुआत कलेक्टोरेट से होगी।

ये निर्देश कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने सोमवार को ट्रिपल एस बैठक में दिए। अफसरों से कहा अधूरे काम पूरा करें। स्वीकृति नहीं मिली, अनुमोदन नहीं हुआ या बैठक नहीं हो पाई, ऐसे तर्क से काम नहीं अटके।

संपत्तिका ब्योरा दें-कलेक्टर नेकहा सभी अधिकारी संपत्ति का ब्योरा कार्यालय में उपलब्ध कराएं। कर्मचारियों को निर्देश दें। ब्योरा वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकता है।

तोसीईओ जिम्मेदार -कलेक्टर नेकहा ई-पंचायत के लिए आए कम्प्यूटर या अन्य सामान खराब होता है तो संबंधित कर्मचारी जनपद सीईओ जिम्मेदार होंगे। शासकीय रुपए के दुरुपयोग का मामला बनेगा। ई-पंचायतें जल्दी शुरू करें।

तालाबकब्जे में लें-कलेक्टर नेजिला पंचायत सीईओ एसडीएम को ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के लिए तालाब अन्य जलस्रोतों को अधिग्रहित करने के निर्देश दिए।