- Hindi News
- डीम्ड स्कीम में आवेदन की तारीख 11 दिसंबर
डीम्ड स्कीम में आवेदन की तारीख 11 दिसंबर
रतलाम| वाणिज्यिककरविभाग ने सालाना 10 करोड़ रुपए से कम टर्नओवर वाले व्यापारियों के लिए 2012-13 के कर निर्धारण के लिए डीम्ड असेसमेंट स्कीम लागू की है। इसके लिए व्यापारी 11 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन वैट, प्रवेश कर, केंद्रीय विक्रय कर तीनों अधिनियम में किए जा सकते हैं। स्कीम ऐसे व्यापारियों के कर निर्धारण के लिए है जो किसी कारण से समय पर रिटर्न दाखिल नहीं कर पाए या समरी असेस्मेंट नहीं कर पाए। ऐसे व्यापारी जिन्हें 2012-13 का रिफंड लेना है उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। कर सलाहकार परिषद ने व्यापारियों से योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।