- Hindi News
- रेलवे के स्लीपर कोच में भी मिलेगा बेडरोल
रेलवे के स्लीपर कोच में भी मिलेगा बेडरोल
रतलाम| ट्रेनके स्लीपर कोच में यात्रियों को अब अपने साथ तकिया, चादर और कंबल लेकर नहीं चलना पड़ेगा। एसी कोच की तरह स्लीपर कोच में बेडरोल उपलब्ध होगा। इसके लिए प्रति यात्री 35 रुपए देना होंगे। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक दो दिन पहले दुरंतो एक्सप्रेस में यह सुविधा प्रयोग के तौर पर शुरू की गई है। इसी महीने के अंत तक भोपाल एक्सप्रेस सहित विभिन्न रेल मंडलों से चलने वाली चार दर्जन ट्रेनों में यह सुविधा शुरू की जा सकती है।