पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक भिड़ंत में पांच युवक घायल

बाइक भिड़ंत में पांच युवक घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | सैलाना-शिवगढ़रोड पर सोमवार शाम बाइक भिड़ंत में पांच युवक घायल हो गए। शिवगढ़ पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार शिवगढ़ से बद्दापुरा जा रहे शांतिलाल पिता रामा (25) नि. कास्याखारी तथा राजू पिता मांगू (25) नि. बद्दापुरा की बाइक कास्याखारी में शाम 6.30 बजे सामने से रही बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर समरथ पिता नारायण वसुनिया (20), संतोष (18) एवं मुकेश ((17) पिता रायसिंह नि. डोसीगांव भामट से रतलाम जा रहे थे। दुर्घटना में मुकेश का दायां हाथ तथा राजू का बायां कंधा फ्रैक्चर हो गया। शांतिलाल, संतोष तथा समरथ को हाथ-पैर तथा चेहरे पर चोट आई।

अज्ञातबाइक की टक्कर से घायल - रतलाम| दिलीपनगर में सोमवार रात अज्ञात बाइक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल जाहिद पिता कल्लू खां (29) एवं मुख्तियार पिता सलीम खान (26) नि. जय भारत नगर को जिला अस्पताल में भर्ती किया।