सरपंच पति की शिकायत एसपी से
पलासपंचायत के पंच ने उसके साथ हुई मारपीट के मामले में सरपंच पति के खिलाफ सोमवार को एसपी से शिकायत की। पलास में लगने वाले चामुंडा माताजी मेले में 28 नवंबर को सरपंच पति कैलाश पिता मोहनलाल कीर और उसके साथियों ने पंच बालू पिता पुंजा और उसके रिश्तेदार रामलाल पिता भुवार नि. पलास के साथ मारपीट की थी। पंच बालू ने बताया सरपंच पति और उसके साथ आए दिन गांववालों के साथ मारपीट करते हैं जिसकी शिकायत थाने में की है। टीआई यू.एस. सोनी ने बताया पंच की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।