- Hindi News
- ट्रेन में चोरी मामले में संदिग्धों से पूछताछ
ट्रेन में चोरी मामले में संदिग्धों से पूछताछ
उदयपुर-इंदौरट्रेन में महाराष्ट्र के व्यापारी बैग चोरी मामले में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा है। पुलिस की जांच अब मोबाइल लोकेशन पर टिकी है।
रविवार सुबह उदयपुर-इंदौर अपट्रेन में महाराष्ट्र के व्यापारी नितिन जायसवाल के तीन बैग चोरी हो गए थे। इनमें सोने-चांदी के जेवर एवं नकदी समेत कुल 1 लाख 85 हजार का सामान था। घटना रतलाम एवं खाचरौद के बीच हुई थी। सोमवार को थाना प्रभारी आर.सी.एस. परिहार ने स्टेशन पर यात्रियों संदिग्धों से पूछताछ की। इसमें पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा। फरियादी को रतलाम बुलाया है। चोरी मोबाइल की लोकेशन लेने के लिए साइबर सेल इंदौर को लिखा है। टीआई का कहना है संदिग्धों से पूछताछ में कुछ नहीं मिला है। जांच जारी है। फरियादी के आने पर बदमाशों एवं पुराने चोरों का एलबम दिखाया जाएगा। चोरों तक पहुंचने के लिए साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है।