(अस्पताल में भर्ती दीपक ब्रजवासी।)
रतलाम। रतलाम से थांदला जा रहे दो बाइक सवारों को झाबुआ रोड पर 6 युवकों ने लाठी और पत्थरों से हमला कर लूट लिया। उनसे साढ़े नौ हजार रुपए, चांदी की पोची चेन छीन ली। वारदात रविवार रात उंडवा के पास हुई लेकिन पुलिस ने चोरी का मामला ही दर्ज किया। घायल युवकों को साथियों ने देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थांदला निवासी दीपक पिता मनिराम ब्रजवासी (21) तथा राहुल पिता ओमप्रकाश (20) रतलाम में रविवार को
मोबाइल संबंधित उपकरण खरीदने आए थे। उनके साथ दोस्त ब्रजेश पिता भीखालाल वर्मा गोविंद पिता नारायण अग्रवाल भी थे।
दीपक ने बताया ब्रजेश की थांदला में मोबाइल सुधारने की दुकान है। चारों शाम 6 बजे रतलाम पहुंचे थे। लौटने में रात हो गई। करीब 10 बजे झाबुआ रोड पर उंडवा पुलिया के पास सड़क पर छह युवक लाठियां लेकर खड़े थे। उनसे बचने के लिए इन्होंने सड़क से नीचे बाइक उतारी। इससे बाइक फिसल गई और दीपक राहुल गिर गए। लाठी लेकर खड़े युवक दोनों को पीटने लगे। पत्थर भी मारे। उन्होंने दीपक से पांच हजार रुपए, चांदी की पोची, चेन तथा राहुल से पर्स और साढ़े चार हजार रुपए छीन लिए। पर्स में एटीएम, वोटरआईडी कार्ड, आधारकार्ड अन्य दस्तावेज थे।
दो साथी आगे निकल गए थे-ब्रजेश नेबताया वह गोविंद के साथ बाइक से आगे निकल गया था। दीपक और राहुल दूसरी बाइक पर थे। बाइक नहीं दिखने पर सरवड़ में रुके और दीपक को फोन लगाया तो उसने घटना की जानकारी दी। ब्रजेश और गोविंद आए और दीपक तथा राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
दुर्घटना दिख रही है -बिलपांक टीआईयू,एस.
सोनी ने बताया रात को दिए बयान में घायलों ने बाइक छीनने की जानकारी दी। बाइक घटनास्थल पर मिली। मोबाइल फोन भी उन्हीं के पास था। सड़क किनारे गड्ढे होने से बाइक फिसली है। चोट भी एक्सीडेंट जैसी दिख रही है। बयान के आधार पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।