स्वास्थ्य शिविर आज
रतलाम| श्रद्धाअस्पताल काटजूनगर में मंगलवार सुबह 11 से दोपहर एक बजे और दोपहर दो से शाम छह बजे तक नि:शुल्क सर्वरोग निदान शिविर लगेगा। इसमें डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. स्मिता शर्मा, डॉ. नलिनी भट्ट, डॉ. अनीता पटेल, डॉ. शिल्पी जैन, डॉ. एल.एन. शर्मा, डॉ. मुकुंद वाणी, सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज करेंगे।