17 को मनाएंगे विजय दिवस
रतलाम|संयुक्त पेंशनर्ससमन्वय समिति पेंशनर्स दिवस को विजय दिवस के रूप में मनाएगी। आयोजन 17 दिसंबर को होगा। यह निर्णय वेरेएयू कार्यालय में सोमवार को सूबेदार सिंह गोविंदलाल शर्मा के मार्गदर्शन में हुई बैठक में लिया। सुबह 11 बजे जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट में सम्मेलन होगा। जिसमें सभी पेंशनर्स संघ सदस्य शामिल होंगे।