एनबीए और बालाघाट फाइनल में
एनबीएद्वारा आयोजित राज्य सीनियर बास्केटबॉल स्पर्धा में एनबीए इंदौर ने बैतूल को 30-18 और बालाघाट ने इंदौर कॉर्पो. को कड़े मुकाबले में हराकर महिला वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। एनबीए की आकांक्षा वशिष्ठ और बालाघाट की अनुराधा पाठक प्रिया नागवंशी ने उम्दा प्रदर्शन किया। पुरुषों के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में रतलाम ने उज्जैन को 59-35, जबलपुर ने ग्वालियर को 45-20, सागर ने पन्ना को 71-25 और एनबीए इंदौर ने इंदौर कॉर्पो. को 64-40 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। शनिवार को सुबह के सत्र में पुरुषों के सेमीफाइनल मुकाबले तथा महिला वर्ग का हार्ड लाइन मैच खेला जाएगा।