पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिश्चियन सभा में धर्म परिवर्तन की शिकायत

क्रिश्चियन सभा में धर्म परिवर्तन की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धर्मपरिवर्तन की आशंका में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता शुक्रवार दोपहर क्रिश्चियन समाज की प्रार्थना सभा में पुलिस को लेकर पहुंच गए। कार्यक्रम स्थल से 40 से अधिक बीमार आदिवासी मिले। इन्हें प्रार्थना के जरिए इलाज करने का आश्वासन देकर बुलाया गया था। इनके पास से क्रॉस लॉकेट भी मिले।

लायंस हॉल में दोपहर करीब 3.30 बजे पेंटिकॉस्टल चर्च आफ मोड की यूनाइटेड क्रिश्चियन काउंसिल ने धर्म सभा रखी थी। हिंदूवादी संगठन के लोगों की शिकायत थी कि यहां धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। एसडीएम अवधेश शर्मा, सीएसपी पीएस राणावत पुलिस बल के साथ पहुंचे। मौके पर मिले आदिवासियों ने बताया पुरानी बीमारी के इलाज के लिए उन्हें यहां प्रार्थना करने बुलाया था। क्रिश्चियन काउंसिल के सेक्रेटरी पास्टर जोस मैथ्यु ने बताया धर्म परिवर्तन नहीं हो रहा था। एसडीएम अवधेश शर्मा ने बताया मामले की जांच की जा रही है। पढ़े| पेज 2 भी