वोडाफोन के दो डिस्ट्रीब्यूटर रिमांड पर
सिमबेचने के लिए फर्जी आईडी बनाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को वोडाफोन के दो डिस्ट्रीब्यूटरों को गिरफ्तार किया। दो कर्मचारी गुरुवार को गिरफ्तार हो चुके हैं। डिस्ट्रीब्यूटर अभय जैन (52) नि. कस्तूरबानगर और विवेक गोसर (26) नि. वेदव्यास काॅलोनी को माणकचौक थाना पुलिस ने शुक्रवार को मजिस्ट्रेट ऋतुराजसिंह चौहान के सामने पेश किया। न्यायालय ने दोनों को शनिवार तक रिमांड पर सौंपा। टीआई आर.सी. कोली ने बताया विमलेश तथा दिलीप पहले से रिमांड पर हैं। आरोपियों से पूछताछ में सरवन के गुरु मोबाइल और रावटी में आदर्श इंटरप्राइजेस की जानकारी मिली है। इनके संचालकों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।