पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोस्ट ऑफिस को बैंक बनाने की तैयारी तेज

पोस्ट ऑफिस को बैंक बनाने की तैयारी तेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोस्टऑफिस को बैंक बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इसे कोर बैंकिंग से जोड़ा जा रहा है। यह होने के बाद ग्राहकों को बैंक जैसी सभी सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। शुरुआत में मुख्य डाकघर को बदला जाएगा। इसके बाद अन्य पोस्ट ऑफिस को।

यूं तो मुख्य डाकघर में कोर बैंकिंग का काम एक साल से चल रहा है पर इसमें अब गति आई है। इसके लिए शनिवार दोपहर से काम शुरू होगा। संभवत: सोमवार से कोर बैंकिंग शुरू हो जाएगी। इससे ग्राहकों को फायदा होगा और वे देशभर में कहीं भी रुपए निकाल या जमा कर सकेंगे। सालभर में सारे पोस्ट ऑफिस सुविधा से जुड़ जाएंगे और सभी को कोर बैंकिंग का लाभ मिलने लगेगा।

एकसाल में ये जुड़ेंगे-कलेक्टोरेट, घटलाकॉलोनी, इंडस्ट्रीयल एरिया, जवाहरनगर, कसारा बाजार, रेलवे कॉलोनी, स्टेशन रोड, सूरजपुर, नाहरपुरा, लक्कड़पीठा।

आरडीऔर एमआईएस अकाउंट की हो रही एंट्री-कोर बैंकिंगको देखते हुए ग्राहकों से आरडी और एमआईएस के अकाउंट मंगाए जा रहे हैं। उनकी कम्प्यूटर में एंट्री की जा रही है। 15 से कोर बैंकिंग शुरू होगी। शनिवार-रविवार को काम होगा और एंट्री की जाएगी। ग्राहकों को लेन-देन में थोड़ी दिक्कत सकती है। हालांकि विभाग का कहना है ग्राहकों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने देंगे। कोर बैंकिंग से जुड़ने पर ग्राहकों को फायदा होगा और लेन-देन में आसानी होगा। काम भी तेजी से हाेगा।