पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला पंचायत अध्यक्ष पद अजजा (मुक्त)

जिला पंचायत अध्यक्ष पद अजजा (मुक्त)

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जनजाति (मुक्त) का हो गया है। आरक्षण के साथ त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का रास्ता साफ भी हो गया। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा में दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। कांग्रेस में अभाव दिखाई दे रहा है।

प्रदेश की 51 जिला पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण शुक्रवार को भोपाल में हुआ। जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वॉल्मी) स्थित ऑडिटोरियम में पंचायत राज आयुक्त रघुवीर श्रीवास्तव अन्य ने प्रक्रिया की। रतलाम जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति (मुक्त) वर्ग के लिए सुरक्षित हो गया। इससे सामान्य पिछड़ा वर्ग से सरोकार रखने वालों के चेहरों पर मायूसी छा गई। भाजपा में पद के लिए कैलाश निनामा, दिलीप मकवाना, डॉ. पूनम सोलंकी के नाम प्रमुख हैं। कांग्रेस में वर्तमान में कोई दावेदार नजर नहीं रहा।

अबतक अध्यक्ष पद अनारक्षित (महिला)

जिपंअध्यक्ष पद अब तक अनारक्षित वर्ग की महिला का था। शुरुआत में अध्यक्ष का दायित्व अनीता राजमल जैन ने संभाला। इसके बाद निर्मला शंकरलाल पाटीदार ने।

ग्रामपंचायत स्तर पर फ्री फॉर आॅल : भाजपा-कांग्रेस की प्लानिंग पर गौर करें तो स्पष्ट होगा दोनों पार्टियां जिला जनपद पंचायत तक अध्यक्ष वार्ड प्रतिनिधि के प्रत्याशी तय करेगी। ग्राम पंचायतों में फ्री फाॅर आॅल की स्थिति घोषित कर दी जाएगी। हालांकि भाजपा-कांग्रेस के जिम्मेदार फिलहाल इस मुद्दे पर संगठन की रायशुमारी से पहले कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।