पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क बनाते वक्त ठेकेदार से लें गारंटी

सड़क बनाते वक्त ठेकेदार से लें गारंटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड 48

शहर में जो भी काम हो स्थायी होना चाहिए। सड़कें हर साल बनती हैं और बारिश में उखड़ जाती हैं। सड़क बनाने से पहले ठेकेदार से लिखवाना चाहिए कि सड़क पांच साल चलेगी। यदि उखड़ी तो वही उसे बनाएगा।

अशोकडोडिया

वेदव्यास कॉलोनी में निर्मला भवन के पीछे खाली जमीन पर लोग कचरा फेंकते हैं। वहां एक बगीचा बनाया जाना चाहिए। हमारे वार्ड में मीठे पानी की सप्लाई जल्द शुरू होनी चाहिए।

रियाजरतलामी

जहां भी सीसी रोड बने उसके आसपास जगह छोड़ना चाहिए ताकि बारिश का पानी जमीन में जा सके। निगम का अपना ऑडिटोरियम हो। हरियाली के लिए सभी को सहयोग देना चाहिए। बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारी जाए।

मोहम्मदसलीम

वेदव्यास काॅलोनी की मेन रोड का एंट्रेंस ठीक किया जाए। यहां अतिक्रमण है। माता-बहनों को परेशानी होती है। क्षेत्र में डाली गई पाइप लाइन चालू की जाए। क्षेत्र के साथ खटीक मोहल्ला में भी पानी की समस्या का हल की जाए।

प्रवीणझालानी