पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासनिक व्यवस्था पर लोगों ने जताई नाराजगी

प्रशासनिक व्यवस्था पर लोगों ने जताई नाराजगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बजरंगदल जिला सहसंयोजक की अंतिम यात्रा के दौरान शहर विधायक चेतन्य काश्यप के समक्ष लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई।

कपिल की अंतिम यात्रा के लिए विधायक, महापौर शैलेंद्र डागा भाजपा नेता मनोहर पोरवाल पहुंचे थे। आक्रोशित कार्यकर्ताओं का आरोप था कि शनिवार को दो घंटे तक लोग उपद्रव करते रहे। तब कोई नहीं दिखा। एक तरफ कर्फ्यू है और अंतिम यात्रा में शामिल होने रहे लोगों को पुलिस पीट रही है। जरूरत थी तब कोई नहीं आया। शाम को पुलिस कंट्रोल रूम में विधायक ने मीडिया से कहा- कार्यकर्ता आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मैं डीआईजी से बात करने बाहर गया था।

विधायकने शोक संवेदना व्यक्त की- विधायककार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विधायक काश्यप ने बजरंग दल जिला सहसंयोजक कपिल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी अर्थी को कांधा दिया। धीरजशाहनगर स्थित निवास पर पहुंचे और अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए। विधायक के साथ महापौर शैलेंद्र डागा, जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष मनोहर पोरवाल, अशोक चौटाला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक पोरवाल अन्य मौजूद थे।

त्रिवेणी मुक्तिधाम पर विधायक ने डीआईजी एस.पी. सिंह प्रभारी कलेक्टर अर्जुनसिंह डावर से चर्चा की। शवयात्रा में शामिल लोगों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए पर्याप्त संख्या में वाहन की व्यवस्था करने की बात की। शवयात्रा में विधायक, महापौर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ कोई अभद्रता नहीं हुई। कुछ कार्यकर्ता आक्रोश में आकर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। इसका दुष्प्रचार हो रहा है।

सांसद दिलीपसिंह भूरिया विधायक ने नगरवासियों से अपील की है कि वे सौहार्द बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। प्रशासन जिम्मेदारी से अपना काम कर रहा है।

इसके पहले विधायक ने नई दिल्ली से आने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम में आईजी मधुकुमार सहित अन्य अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर्फ्यू के दौरान शहर में जरूरी सेवाएं जारी रखने, अन्य नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं देने पर िवचार-विमर्श किया।

पोस्टमार्टम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला अस्पताल में मौजूद थे। विहिप के जिला प्रदेश के पदाधिकारी भी गए। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बताया पार्टी का कोई जनप्रतिनिधि नहीं आया। मोबाइल भी अटेंड नहीं कर रहे। एक वरिष्ठ पदाधिका