पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लॉट लेकर पछता रहे व्यापारी

प्लॉट लेकर पछता रहे व्यापारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेसाल बारिश के कारण कारोबार ठप रहा। इस बार कर्फ्यू के कारण दुकान नहीं खोल पा रहे। इससे आर्थिक नुकसान हो रहा है। चाय-नाश्ता तक नसीब नहीं हो रहा। सुलभ कॉम्प्लेक्स भी दो दिन से बंद हैं।

यह परेशानी है कालिकामाता मेला में दुकान लगाने वाले कारोबारियों की। यहां 400 से ज्यादा कारोबारियों ने दुकानें लगाई है। इनमें अिधकांश बाहर के हैं। कर्फ्यू के कारण बने हालात और निगम की ओर से कोई सुविधा नहीं होने से वे प्लॉट लेकर पछता रहे हैं। व्यापारी नरेंद्र खन्ना, चिराग यादव, शमीम खान, देवेंद्र शर्मा, सलीम मेवाती ने बताया 4 से 6 हजार रुपए तक में प्लॉट लिए। कमाई के वक्त कर्फ्यू लग गया। मेला स्थल खाने-पीने की सुविधा तो दूर, सुलभ कॉम्प्लेक्स भी बंद है। ऐसे में नित्यकर्म के लिए कहां जाएं।

परेशानी नहीं आने दी जाएगी

बाजारसमिति प्रभारी संदीप यादव ने बताया कारोबारियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। निगम का चलित सुविधाघर मेला परिसर में है। दुकानदार इसका उपयोग कर सकते हैं। सुलभ सुविधाघर भी खुलवा रहे हैं। मेला अवधि बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।

दोनोंसमय मिलेगा भोजन

श्रीकालिकामाता सेवा मंडल ट्रस्ट मेले के लिए बाहर से आए 250 कारोबारियों को दोनों समय भोजन उपलब्ध करवाएगा। ट्रस्ट के पूरणमल अग्रवाल मुकेश जोशी ने बताया जब तक कर्फ्यू रहेगा तब तक यह व्यवस्था रहेगी। ट्रस्ट कार्यकर्ता अखंड रामायण परायण, गरबारास महाआरती कर रहे हैं। मंडल ने मंदिर में भजन कर शहर में अमन-शांति कायम रहने की कामना की।