- Hindi News
- एलएलबी की आज से होने वाली परीक्षाएं स्थगित
एलएलबी की आज से होने वाली परीक्षाएं स्थगित
विक्रमविवि परिक्षेत्र में शुक्रवार से होने वाली एलएलबी की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। पुनर्मूल्यांकन के परिणाम घोषित नहीं होने से परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा। परीक्षा विभाग की उपकुलसचिव डॉ. रचना ठाकुर की ओर से गुरुवार को परीक्षाएं स्थगित करने की संशोधित अधिसूचना जारी की गई। 13 फरवरी से होने वाली एलएलबी की प्रथम, तृतीय, पंचम आैर षष्ठम सेमेस्टर (पूर्ण परीक्षा) की परीक्षाओं को स्थगित किया है। विवि सूत्रों के अनुसार एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर के पुनर्मूल्यांकन के परिणाम ही अब तक घोषित नहीं हुए हैं, इससे परीक्षाओं को आगे बढ़ाना पड़ा है। पहले भी 11 फरवरी से परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाकर 13 फरवरी की थी। परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा।