42 दिवसीय योग शिविर का निरीक्षण
रतलाम | शा.कन्या महाविद्यालय में 42 दिवसीय योग शिविर लगाया जा रहा है। गुरुवार को भोपाल स्थित कैवल्य धाम योग प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी आर के दानोरिया ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया शासन की मंशा है कि सभी शैक्षणिक संस्थानों मे योग हो। प्राचार्य डॉ. आर.के. कटारे, डॉ. एम.जोशी, योग प्रशिक्षिका रेखा गोहिया मौजूद थीं।