पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2000 कर्मचारियों का वेतन अलॉटमेंट में अटक गया

2000 कर्मचारियों का वेतन अलॉटमेंट में अटक गया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैवेभो कर्मचारियों को अब तक नहीं मिला जनवरी का वेतन

सिटीरिपोर्टर | रतलाम

जिलेके दो हजार से ज्यादा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को जनवरी का वेतन अब तक नहीं मिला है। इसका कारण राशि नहीं आना बताया जा रहा है।

ये कर्मचारी पीएचई, आदिवासी विकास, नगर निगम के हैं। आमतौर पर हर महीने 1 से 7 तारीख के बीच कर्मचारियों को वेतन मिल जाता है। इस बार 12 दिन बाद भी वेतन नहीं मिला। मप्र लघुवेतन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष कोमलसिंह ने बताया वित्त विभाग के आदेश हैं कि दैनिक वेतन भोगियों को हर महीने की 5 तारीख को वेतन जारी कर दिया जाए।

नगर पालिका कर्मचारी यूनियन के हेमंत सोलंकी ने बताया 12 दिन गुजरने के बाद भी जनवरी का वेतन नहीं मिला। अधिकारी भी इस संबंध में कुछ स्पष्ट नहीं कर रहे हैं।

सबका बयान अलग

पीएचईके ईई संतोष साल्वे ने बताया राशि जारी हो चुकी है। जल्दी ही वेतन मिल जाएगा। पीडब्ल्यूडी एसडीओ एम.एल. माली ने बताया मैं मामला दिखवाता हूं। आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त मधु गुप्ता ने बताया बाजना के खेल परिसर के कर्मचारियों का वेतन बचा है जो जल्द जारी कर दिया जाएगा।