सीबीएसई : बदला 12वीं परीक्षा का पैटर्न
रतलाम| सीबीएसई(केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की 12वीं बोर्ड की परीक्षा का पैटर्न बदल दिया गया है। अब परीक्षा में लंबे जवाब वाले प्रश्न ज्यादा पूछे जाएंगे। साथ ही यह भी तय किया गया है कि 2 से 3 अंकों वाले प्रश्नों की संख्या कम कर दी जाएगी। कुछ विषयों में कुल प्रश्नों की संख्या भी घटा दी गई है। बोर्ड ने मॉडल पेपर वेबसाइट पर अपलोड भी किए हैं। कुछ स्कूलों ने प्री-बोर्ड परीक्षा भी इसी के हिसाब से आयोजित की है।