पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीसरे दिन भी नहीं खुला नकली नोटों का राज

तीसरे दिन भी नहीं खुला नकली नोटों का राज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टोरेटस्थित एसबीआई के एटीएम से नकली नोट निकलने के मामले में तीसरे दिन (बुधवार) भी पुलिस खाली हाथ रही। नकली नोट कहां से आए, रहस्य बना हुआ है।

अमलेटा के किसान लोकेश पाटीदार ने कलेक्टोरेट स्थित एटीएम से शनिवार को 15 हजार रुपए निकाले थे। इसमें पांच-पांच सौ के 20 नोट नकली निकले। स्टेशन रोड पुलिस बुधवार तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। अभी तक पुलिस ने स्कैब ब्रांच और वहां लगी मशीन में 500 रुपए के नोट की शॉर्टिंग की जांच की। जांच में तीनों मशीनें सही निकली। स्कैब ब्रांच द्वारा ऑपरेटर को दिए नोट की रिपोर्ट भी देखी उसमें भी सब सही निकला। एटीएम में रुपए लोड करने वाली कंपनी राइटर सैफ गार्ड के ऑपरेटर से पूछताछ में सामने आया कि उसने बैंक से नोट लेकर एटीएम में लोड किए थे।एएसपी प्रशांत चौबे ने बताया जांच की जा रही है। फरियादी से दोबारा पूछताछ की जाएगी।

फरियादी से दोबारा पूछताछ इसलिए जरूरी

{फरियादीने शनिवार सुबह 11.17 बजे रुपए निकाले। दोपहर में सैलाना बस स्टैंड स्थित बोरवेल संचालक राजेश पाटीदार को रुपए देने पहुंचा। संचालक ने पांच-पांच सौ के 20 नोट नकली बताकर तुरंत लौटा दिए। फरियादी ने दो दिन बाद सोमवार को पुलिस को जानकारी दी। फरियादी का कहना है नकली नोट निकलने पर वह बैंक गया था। शनिवार होने से बैंक जल्दी बंद हो गई थाना 24 घंटे चालू रहता है। यहां सूचना क्यों नहीं दी।

{फरियादी के रुपए निकालने के बाद दोपहर 12.50 बजे 7 हजार रुपए और 12.57 बजे 15 हजार रुपए एटीएम से निकले। इन ग्राहकों के नोट सही निकले। इसके बाद एटीएम की जांच में सारे नोट सही निकले।

{बैंक की जांच में सामने आया फरियादी ने अन्य अकाउंट से भी रुपए निकाले थे। लोकेश के मुताबिक उनकी मां राजकुंवर का इंडस्ट्रीयल ब्रांच में अकाउंट है। उसमें से भी रुपए निकाले थे।