- Hindi News
- बीमार कमिश्नर एमआईसी की पहली बैठक में नहीं आए, महापौर नाराज
बीमार कमिश्नर एमआईसी की पहली बैठक में नहीं आए, महापौर नाराज
एमआईसीकी पहली बैठक की शुरुआत ही महापौर की नाराजगी से हुई। बैठक में निगमायुक्त सोमनाथ झारिया स्वास्थ्य खराब होने से नहीं आए। महापौर और एमआईसी सदस्यों ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई कि आयुक्त सिटी इंजीनियर को स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी दे सकते थे तो महापौर को क्यों नहीं दी।
बुधवार दोपहर 3 बजे आरडीए के ऊपर महापौर निवास में बैठक शुरू हुई। महापौर सहित सभी सदस्य समय पर पहुंच गए पर आयुक्त नहीं आए। उनकी जगह सिटी इंजीनियर सलीम खान आए। उन्होंने जानकारी दी कि आयुक्त बीमार हैं। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। वे बैठक में नहीं सकेंगे। महापौर डाॅ. सुनीता यार्दे इस पर खासी नाराज हुईं। उनका कहना था यदि आयुक्त सिटी इंजीनियर को बीमारी की जानकारी दे सकते हैं तो उन्हें क्यों नहीं दी। एमआईसी सदस्य भी नाराज थे। कुछ ने आयुक्त के मोबाइल पर कॉल भी किए पर स्विच ऑफ थे।
मंगलवारको तैयारी में लगे थे, रात में बीमार-निगमायुक्त मंगलवाररात तक कार्यालय में ही थे और एमआईसी की तैयारी करवा रहे थे। दोपहर में उन्होंने एमआईसी के एजेंडे पर महापौर से चर्चा भी की थी। पर देर शाम उनकी तबीयत बिगड़ गई।
एमआईसी की बैठक में शामिल महापौर एवं सदस्य।
पहली बैठक के फैसले
{मार्च के पहले सप्ताह से कई इलाकों में टैंकर से पानी पहुंचाया जाएगा। वार्ड 1 से 24 और 25 से 49 के बीच शहर को बांटा जाएगा। पेयजल परिवहन के लिए दो अलग-अलग टेंडर बुलाने की स्वीकृति दी गई। टेंडर करीब 48 लाख और 20 लाख रुपए के हैं।
{ जुलवानिया ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंचने के लिए करीब 27 लाख रुपए की डामर सड़क के पूर्व परिषद ने टेंडर बुलाए थे। स्वीकृत टेंडर को नई परिषद ने मंजूरी दे दी।
{ ट्रिपल एसएम आईडी का काम करने वाली एजेंसी के संचालक को महापौर ने निर्देश दिए वे वार्ड वार शिविर लगाकर आईडी की गलतियों को ठीक करे।
{ बारिश के पहले प्रमुख मार्गो पर पेचवर्क करें। सभी पार्षद अपने-अपने काम भी बारिश के पहले पूरा कराएं।
विकास की गाड़ी के दो पहिए
^निगममें प्रशासन और जनप्रतिनिधि विकास की गाड़ी के दो पहिए हैं। आयुक्त का सहयोग मिलता रहा है, इस बार थोड़ी चूक हुई लेकिन कोई बात नहीं। हमारा उद्देश्य तो एक ही है। डाॅ.सुनीता यार्दे, महापौर
आराम की सलाह
^आयुक्तको डॉक्टर ने आराम की सलाह दी थी, इसलिए वे बैठक में शामिल नहीं हो सके थे। सभी सदस्यों को इसकी सूचना बैठक पूर्व दे दी थी। सलीमखान, सिटी इंजीनियर