पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर ने देखी अफोर्डेबल हाउस की जमीन

हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर ने देखी अफोर्डेबल हाउस की जमीन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाउसिंगबोर्ड के डोसी गांव में प्रस्तावित अफोर्डेबल स्कीम के 1500 मकान बनाने का रास्ता साफ हो गया है। बुधवार को हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर, कलेक्टर विधायक ने जमीन का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने जमीन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। संभवत: मार्च में बोर्ड को जमीन मिल जाएगी।

हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर नीतेश व्यास बुधवार को भोपाल से रतलाम आए। उनके साथ विधायक चेतन्य काश्यप, डिप्टी कमिश्नर श्रीनिवास परसाई, कलेक्टर डॉ. संजय गोयल, कार्यपालन यंत्री डी.के. बाथम ने गंगासागर योजना का निरीक्षण किया। बाद में डोसीगांव में अफोर्डेबल हाउस की प्रस्तावित जमीन देखी। यहां बोर्ड कमिश्नर ने कलेक्टर को जमीन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का कहा।

विधायक ने भी सुझाव दिए। जमीन आवंटन की प्रक्रिया डेढ़ माह से कलेक्टर कार्यालय में है। डोसीगांव से सभी अहिंसा ग्राम देखने भी पहुंचे। शाम को बोर्ड कमिश्नर भोपाल चले गए।