- Hindi News
- मल्टी फंक्शनल जी प्लस थ्री कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन
मल्टी फंक्शनल जी प्लस थ्री कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन
जीआरपीथाने के सामने रेलवे की जमीन पर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के मल्टी फंक्शनल जी प्लस थ्री कॉम्प्लेक्स निर्माण का शुभारंभ बुधवार सुबह 11 बजे विधायक चेतन्य काश्यप ने किया। इसमें 30 दुकानें, एक रेस्टोरेंट और दो बड़ी होटल खोली जाएंगी।
कार्यक्रम में पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोहर पोरवाल, कंपनी डायरेक्टर ऋषभ सुराना, रायसूनी ग्रुप के डायरेक्टर रितेश सकलेचा और मार्केटिंग हेड सिबली डेनियल सहित अनेक लोग मौजूद थे।