रतलाम। जिला अस्पताल के मेल वार्ड में नर्सों के फोटो खींच रहे तीन युवकों को शनिवार रात 12.30 बजे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवक अमित पिता कैलाशचंद्र राठौड़ टाटा नगर, उज्जवल पिता मोहन जोशी तेजा नगर और हितेश पिता नंदकिशोर शर्मा महलवाड़ा है। इनकी उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है।
लोगों ने बताया रात में ये मेल वार्ड पहुंचे और नर्सों के फोटों खींचकर अभद्रता करने लगे। घटना के वक्त ये नशे में थे। पुलिस का कहना है ये अकसर यहां आते रहते हैं। तीनों युवकों को रात 1 बजे स्टेशन रोड थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
(जिला अस्पताल की पुलिस चौकी में मौजूद तीनों युवक।)