पेंशनरों की राशि अब भी समय पर नहीं
रतलाम. रेलवे,बैंक बिजली कंपनी के कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर बिना मशक्कत पेंशन जीपीओ, पीपीओ, लिव सरेंडर, जीआईएस का भुगतान हो जाता है। राज्य शासन के कर्मचारियों को राशि मिलने में देरी के कारण पेंशनरों को परेशानी झेलना पड़ती है। यह बात सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर महासंघ की संभागीय बैठक में प्रदेश महामंत्री मांगीलाल पंडित ने कही। उन्होंने जिला शाखाओं के अध्यक्षों को अक्टूबर में ज्यादा सदस्य बनाने नवंबर के संभागीय सम्मेलन की तैयारी में जुटने का कहा। संभागीय अध्यक्ष नरेश त्यागी, सचिव कैलाश पाठक, राजेंद्र जोशी भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने संगठन की जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देते हुए अधिकारों की खातिर आंदोलन का रास्ता हमेशा खुला रहने की बात कही। संचालन सचिव ने किया। आभार जिलाध्यक्ष एम. एल. तिवारी ने माना।
एकजंग जीती-महासंघ जिलाध्यक्षने कहा जल संसाधन विभाग के 3 पेंशनरों के हक में आंदोलन के बल पर एक जंग जीती। विभाग ने 3 पेंशनरों को दो दिन में राशि भुगतान करने के आदेश दिए।